नई दिल्ली, 16 सितंबर। रोहिणी जिले के थाना कंझावला नहीं, थाना के.एन. काटजू मार्ग पुलिस ने फायरिंग के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बाल अपचारियों (CCL) को पकड़ा है।
शशांक जयसवाल डीसीपी रोहिणी के मुताबिक 12.सितंबर 2026 को पीएस के.एन. काटजू मार्ग में फायरिंग की पीसीआर कॉल मिली। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत सेक्टर-26, रोहिणी स्थित बंगाली बस्ती रिसेटलमेंट कॉलोनी पहुंची। शिकायतकर्ता हीना ने बताया कि तीन युवकों ने उसके भतीजे अर्जुन और उसके दोस्तों से झगड़ा किया और इस दौरान एक आरोपी ने गोली चला दी। इस संबंध में थाना में FIR No. 319/26 धारा 109/125/3(5) BNS व 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए ACP प्रशांत विहार आर.पी. मीना के पर्यवेक्षण में SHO इंस्पेक्टर प्रमोद आनंद के नेतृत्व में SI सतेंद्र, HC नवनीत, सिपाही शिवम और प्रीतम की टीम गठित की गई।
क्राइम टीम और FSL टीम को मौके पर बुलाया गया। तकनीकी निगरानी और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी शांतनु (उम्र 18 वर्ष), निवासी सेक्टर-26, रोहिणी को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ दो बाल अपचारियों को भी पकड़ा गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शांतनु की पीड़ित अर्जुन से पुरानी रंजिश थी। शांतनु पहले भी लूट के 2 मामलों में शामिल रहा है।
आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल एक देसी कट्टा और चला हुआ कारतूस बरामद किया गया है।
आगे की जांच जारी है।