झज्जर जिला में सोमवार (14 जुलाई को) लगेंगे समाधान शिविर

विशेष संवाददाता चिमन लाल

झज्जर में डीसी व बहादुरगढ़, बेरी और बादली में एसडीएम सुनेंगे जन समस्याएं

झज्जर

जिले में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से समाधान शिविर का आज (14 जुलाई, सोमवार को) आयोजित किए जाएंगे। सुबह दस बजे से 12 बजे तक दो घंटे शिविरों का आयोजन होगा, जिला स्तरीय समाधान शिविर लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस रूम में लगेगा जहां डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल स्वयं नागरिकों की विभिन्न प्रकार की शिकायतों और समस्याओं को सुनेंगे। वहीं, उपमंडल स्तर पर बहादुरगढ़, बादली व बेरी लघु सचिवालयों में समाधान शिविर आयोजित होंगे, जहां संबंधित एसडीएम द्वारा नागरिकों की शिकायतों को सुनते हुए उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि समाधान शिविर हर सप्ताह सोमवार और गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय में आयोजित किया जाता है। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहते हैं और आने वाले नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाता है। प्रदेश सरकार की यह पहल सुशासन और उत्तरदायी प्रशासन की दिशा में एक मजबूत कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *