दक्षिणी जिले की स्पेशल स्टाफ को बड़ी कामयाबी, देसी कट्टे के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

नई दिल्ली, 18 अगस्त। दक्षिणी जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिलशाद आलम उर्फ जावेद (27) निवासी देवली के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

इंस्पेक्टर अनुज कुमार के नेतृत्व में एएसआई दुष्यंत कुमार की टीम ने 15 अगस्त को मिली गुप्त सूचना पर देवली में जाल बिछाकर उसे दबोचा। आरोपी के खिलाफ पहले से ही आर्म्स एक्ट, लूट, चोरी और स्नैचिंग के 20 मामले दर्ज हैं। इस संबंध में थाना तिगड़ी में आर्म्स एक्ट के तहत FIR No. 237/2026 दर्ज की गई है।

डीसीपी साउथ अनंत मित्तल ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *