दिल्ली पुलिस : उत्तर-पश्चिम जिला : खेल से एकता, फिटनेस और नशा मुक्त भविष्य का संदेश

नई दिल्ली, 01 अक्टूबर 2026

पुलिस आयुक्त, दिल्ली के निर्देश पर उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने सितंबर माह में युवाओं को अपराध और नशे से दूर रखने के लिए “Sports for Unity, Fitness & a Drug-Free Future” अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।

इस पहल का उद्देश्य फिटनेस, अनुशासन, टीम वर्क और पुलिस-पब्लिक के बीच भरोसे को मजबूत करना रहा।

चार जगह हुए मुकाबले :

  1. भारत नगर – क्रिकेट: 16 सितंबर को जेजे कॉलोनी, वजीरपुर में स्थानीय निवासियों और थाना स्टाफ के बीच फ्रेंडली क्रिकेट मैच हुआ। 22 लोगों ने हिस्सा लिया, जिसमें जेजे कॉलोनी की टीम विजयी रही।
  2. मुखर्जी नगर – वॉलीबॉल: 22 सितंबर को सर्वोदय विद्यालय में पुलिस और स्कूली छात्रों के बीच वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया, जिसमें 12 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
  3. जहांगीर पुरी – फुटबॉल: 30 सितंबर को एसीपी जहांगीर पुरी के नेतृत्व में स्थानीय बच्चों और युवाओं के साथ फुटबॉल मैच खेला गया। 22 बच्चों ने उत्साह से हिस्सा लिया।
  4. मुखर्जी नगर – बैडमिंटन: 30 सितंबर को ही पुलिस और स्थानीय नागरिकों के बीच बैडमिंटन मैच का आयोजन हुआ।

जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव, IPS ने बताया कि इस तरह की गतिविधियों से युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे अपनी ऊर्जा को रचनात्मक दिशा में लगा सकेंगे। उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस भविष्य में भी ऐसे सामुदायिक कार्यक्रम जारी रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *