मध्य जिला पुलिस ने सामुदायिक पुलिसिंग के तहत सितंबर 2026 में 05 खेल गतिविधियों का आयोजन किया।
पुलिस ने आरडब्ल्यूए/एमडब्ल्यूए, अमन कमेटी और बच्चों के साथ मिलकर बैडमिंटन, वॉलीबॉल और क्रिकेट के मैत्रीपूर्ण मुकाबले आयोजित किए। इन गतिविधियों में कुल 116 लोगों ने भाग लिया।
आयोजित कार्यक्रम:
- 17 सितंबर: थाना आई.पी. एस्टेट द्वारा बैडमिंटन मैच, 18 प्रतिभागी •
- 20 सितंबर: थाना पटेल नगर व रामजस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स द्वारा वॉलीबॉल मैच, पटेल नगर के 29 बच्चे शामिल
- 22 सितंबर: थाना जामा मस्जिद द्वारा बैडमिंटन मैच, अमन कमेटी व आरडब्ल्यूए के 26 सदस्य शामिल
- 26 सितंबर: थाना हौज काजी द्वारा बैडमिंटन मैच, अमन कमेटी के 17 सदस्य शामिल
- 27 सितंबर: थाना करोल बाग द्वारा क्रिकेट मैच, आरडब्ल्यूए व एमडब्ल्यूए के 26 सदस्य शामिल
- पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस तरह की पहल से पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास बढ़ता है और सुरक्षित व सौहार्दपूर्ण माहौल बनाने में मदद मिलती है।