नई दिल्ली, 01 अक्टूबर। रोहिणी जिला पुलिस के परिवर्तन सेल द्वारा लांसर पब्लिक स्कूल में कम्युनिटी पुलिसिंग और आत्मरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में सुरक्षा जागरूकता, आत्मविश्वास और आत्मरक्षा कौशल को बढ़ावा देना था। इस दौरान छात्रों को व्यक्तिगत सुरक्षा, सजगता और जिम्मेदार व्यवहार को लेकर जागरूक किया गया और आत्मरक्षा की प्रैक्टिकल तकनीकों का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में डीसीपी रोहिणी शशांक जायसवाल, एसीपी प्रशांत विहार, एसीपी रोहिणी, शिक्षा विभाग के उप निदेशक और स्कूल के प्रधानाचार्य मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों से सीधा संवाद कर उन्हें सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत अभिभावक, शिक्षक या पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस ने बताया कि परिवर्तन सेल द्वारा जिले के अन्य स्कूलों में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।