दरियागंज पुलिस ने सुलझाई चेन स्नैचिंग की वारदात, 2 और गिरफ्तार, सोने की चेन बरामद

नई दिल्ली, 03 अगस्त 2026

मध्य जिला के थाना दरियागंज पुलिस ने चेन स्नैचिंग के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस केस में कुल गिरफ्तारियों की संख्या चार हो गई है। पुलिस ने लूटी गई करीब 10 ग्राम वजनी सोने की चेन भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार, 23 जून 2026 को शिकायतकर्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गुरु नानक चौक के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे से आकर उसकी सोने की चेन लूट ली थी। इस पर थाना दरियागंज में FIR No. 222/2026 धारा 304(2)/3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने 30 जून को दो आरोपियों बादल और ओवेश को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उन्होंने बताया कि लूटी हुई चेन उन्होंने अपने साथी गौरव को बेच दी थी।

इसी कड़ी में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गौरव (34 वर्ष, निवासी बाड़ा हिंदू राव) को गिरफ्तार किया। गौरव बाड़ा हिंदू राव थाने का घोषित बदमाश (BC) है और उस पर लूट व झपटमारी के 21 पुराने मामले दर्ज हैं। वह जिलाबदर भी रह चुका है।

गौरव से पूछताछ पर पता चला कि उसने चेन आनंद पर्वत निवासी ज्वैलर नवीन सोनी (43 वर्ष) को बेची थी। पुलिस ने नवीन सोनी को भी गिरफ्तार कर उसके पास से लूटी गई सोने की चेन बरामद कर ली। नवीन पर भी पहले थाना प्रसाद नगर में चोरी व चोरी का माल खरीदने का मामला दर्ज है।

यह कार्रवाई इंस्पेक्टर/SHO थाना दरियागंज के नेतृत्व में ASI मुकेश चंद, HC सुनील कुमार, HC चुन्नीराम, Ct. गौरव, Ct. अशोक, Ct. बाबूदान की टीम ने ACP दरियागंज के देखरेख में की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *