दिल्ली : ईस्ट जिला पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 7 अफ्रीकी नागरिकों को हिरासत में लिया गया

नई दिल्ली, 8 अगस्त। ईस्ट जिला पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 7 अफ्रीकी नागरिकों को हिरासत में लिया है। इनमें 5 नाइजीरियाई और 2 घाना के नागरिक शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, स्पेशल स्टाफ और एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड की टीमों ने खुफिया सूचना के आधार पर पांडव नगर थाना क्षेत्र के समसपुर गांव, पटपड़गंज इलाके में सत्यापन अभियान चलाया था। जांच में सातों का वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी भारत में रहना पाया गया।

सभी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद FRRO, दिल्ली के समक्ष पेश किया गया, जहां से उनके खिलाफ Restriction Order जारी कर दिया गया है। फिलहाल सभी की गतिविधियों को सेवा सदन, लामपुर, नरेला तक सीमित कर दिया गया है और निर्वासन की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पकड़ी गई एक विदेशी महिला का NDPS एक्ट के एक पुराने मामले में आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *