प्राचीन ऐतिहासिक झण्डेवाला देवी मन्दिर में आज गोवर्धन पूजन पर्व धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर सत्संग प्रांगण में गोबर से गोवर्धन महाराज की आकृति बना कर उन का विधिवत पूजन किया गया। इस अवसर पर मन्दिर की महिला कीर्तन मंडली द्वारा प्रात 10-00 से ले कर 12-00 बजे तक भजन कीर्तन किया गया तत्पश्चात 12-00 बजे मन्दिर की आरती के पश्चात गोवर्धन महाराज का विधिवत पूजन व आरती की गई। उपस्थित सभी भक्तों को अन्नकूट भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया व सभी आनेवाले भक्तों को अन्नकूट के भंडारे का पैक्ड प्रसाद दिया गया। भंडारा वितरण सांय तक चलता रहा।
Related Posts
MCD ने बढ़ाई आखिरी तारीख: 31 जुलाई तक भरें प्रॉपर्टी टैक्स, 10% छूट का उठाएं लाभ
नई दिल्ली, 1 जुलाई 2026: दिल्ली नगर निगम (MCD) ने संपत्ति करदाताओं को बड़ी राहत देते हुए प्रॉपर्टी टैक्स जमा…
टीबी से जुड़े सवाल – डॉ. एस.के. अरोड़ा के साथ:टीबी और डायबिटीज: एक डबल खतरा
जानिए जरूरी सवाल-जवाब प्रश्न 1: क्या डायबिटीज से टीबी का खतरा बढ़ता है?हाँ, डायबिटीज के मरीजों में टीबी होने का…
दिल्ली पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गैंग का किया भंडाफोड़, 14 पिस्टल और 20 कारतूस बरामद
राजधानी दिल्ली में सक्रिय हथियारों की सप्लाई करने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है। दिल्ली की द्वारका जिला पुलिस के…