नई दिल्ली, 17 अगस्त 2026
द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने ऑपरेशन VISTA 1.0 के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रह रहे 3 नाइजीरियाई नागरिकों को उत्तम नगर इलाके से पकड़ा है।
DCP द्वारका कुशल पाल सिंह के निर्देश पर और ACP ऑपरेशंस सुभाष मलिक की निगरानी में इंस्पेक्टर कमलेश कुमार की टीम ने तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। पकड़े गए विदेशियों के पास भारत में रहने का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला।
जांच के बाद FRRO, दिल्ली के आदेश पर 2 विदेशियों – जस्टिस (41) और स्टेनली (36) को लामपुर डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है।
तीसरा आरोपी एमोनी जूनियर याउ (32) शातिर निकला। वह थाना नरेला के केस FIR No. 120/20 में ट्रायल से फरार चल रहा था, जिसके खिलाफ कोर्ट ने 23.09.2026 के लिए जमानती वारंट जारी किया है। उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित थाने को सौंप दिया गया है।