दिल्ली के मध्य जिला – पटेल नगर में फायरिंग करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर 2026

मध्य जिले के पटेल नगर थाने की पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रमन महाना (36) और राजदीप उर्फ राजा (21) के रूप में हुई है। दोनों बालजीत नगर के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई एक पिस्टल और बलेनो कार बरामद की है।

बीते 14 अक्टूबर को वेस्ट पटेल नगर में फायरिंग की सूचना पर एसएचओ स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को अस्पताल ले जाया जा चुका था। क्राइम टीम ने मौका मुआयना कर फोटो लिए। पीड़ित ने बयान में बताया कि रमन महाना अपने दोस्त राजा के साथ बलेनो कार में आया और उस पर व उसके दोस्त पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की।

इस संबंध में थाना पटेल नगर में FIR No. 351/26, धारा 109(1)/3(5) BNS व 25/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

एसीपी पटेल नगर के निर्देशन में एसएचओ की देखरेख में SI महेश, ASI सतेंद्र, Ct. भूपेंद्र और Ct. शुभम की टीम गठित की गई। टीम ने कई जगह छापेमारी कर और परिजनों से पूछताछ कर 24 अक्टूबर को वेस्ट पटेल नगर इलाके से ही दोनों को धर दबोचा।

पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि पुरानी रंजिश के चलते उन्होंने फायरिंग की थी।

रमन महाना पर पहले से 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि राजदीप उर्फ राजा पर पटेल नगर थाने में ही हत्या के प्रयास का एक मामला पहले से दर्ज है।

मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *