दिल्ली में मध्य जिला पुलिस ने थाना नबी करीम क्षेत्र से प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का बड़ा जखीरा पकड़ा, एक गिरफ्तार

नई दिल्ली। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 424 चरखियां बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

रोहित राजवीर सिंह आईपीएस डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के अनुसार, चाइनीज मांझे से दोपहिया सवारों, राहगीरों और पक्षियों को हो रही गंभीर चोटों व हादसों को देखते हुए स्पेशल स्टाफ ने विशेष अभियान चलाया था। 29 जुलाई को गुप्त सूचना मिली कि नबी करीम के लक्ष्मणपुरी इलाके में भारी मात्रा में चाइनीज मांझा स्टोर किया गया है।

सूचना पर इंस्पेक्टर संदीप यादव के नेतृत्व और एसीपी ऑपरेशंस पदम सिंह राणा की देखरेख में टीम ने लक्ष्मणपुरी में छापा मारा। मौके से वसीम रजा (24 वर्ष) निवासी लक्ष्मणपुरी चौक को नीले प्लास्टिक के कट्टे में 4 चरखियां ले जाते हुए पकड़ा गया।

पूछताछ में उसकी निशानदेही पर एक गुप्त कमरे से 7 कार्टूनों में छिपाकर रखी गई कुल 424 चरखियां बरामद हुईं, जिन पर “All New, Mono Kite Fighter” लिखा था।

इस संबंध में थाना नबी करीम में FIR No. 345/2026, धारा 223(a) BNS व 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के सोर्स और सप्लाई चेन की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *