दिल्ली के रोहिणी में ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार, 5 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद

नई दिल्ली, 13 नवंबर 2026

रोहिणी जिले में वाहन चोरी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (AATS) की टीम ने एक कुख्यात ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से और उसकी निशानदेही पर कुल 5 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं।

तनुश्री एडिशनल डीसीपी रोहिणी जिला के अनुसार, रोहिणी जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कई टीमें लगातार काम कर रही थीं। इसी दौरान 12 नवंबर को AATS/रोहिणी की टीम को सूचना मिली कि एक ऑटो लिफ्टर सेक्टर-20, रोहिणी आने वाला है।

इंस्पेक्टर मुकेश के नेतृत्व में और एसीपी (ऑप्स) अजमेर सिंह के पर्यवेक्षण में एसआई विजय, हेड कांस्टेबल राजेंद्र और कांस्टेबल सुमित की टीम ने सेक्टर-20 में जाल बिछाया। मोटरसाइकिल पर आए एक संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया तो वह भागने लगा, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अकरम उर्फ साहिल (24) के रूप में हुई। जांच में पता चला कि वह जिस मोटरसाइकिल पर सवार था, वह मंगोलपुरी थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया।

पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर 4 और चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए गए, जिनमें 2 मोटरसाइकिल और 2 स्कूटी शामिल हैं। इस तरह कुल 3 मोटरसाइकिल और 2 स्कूटी बरामद हुई हैं। आरोपी की गिरफ्तारी से 5 आपराधिक मामले सुलझ गए हैं।

आरोपी अकरम उर्फ साहिल, निवासी सेक्टर-20, रोहिणी, दिल्ली का रहने वाला है। उम्र 24 वर्ष। वह अशिक्षित और बेरोजगार है। वह थाना अमन विहार का हिस्ट्रीशीटर है और पहले भी 30 आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी से और चोरी के वाहनों की बरामदगी के लिए आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *