दिल्ली के हर्ष विहार में चोरी का खुलासा, एक शातिर गिरफ्तार

नई दिल्ली, 18 जुलाई 2026

उत्तर-पूर्वी जिले के हर्ष विहार थाना पुलिस ने चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से नकदी, चांदी के सिक्के और जेवरात समेत लाखों का माल बरामद हुआ है।

पुलिस के मुताबिक 17 जुलाई को जेल रोड, हर्ष विहार निवासी एक दुकानदार ने शिकायत दी थी कि सुबह करीब साढ़े 5 बजे दो अज्ञात युवक उसके घर में घुसे और दुकान व मंदिर से नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और सिक्के चोरी कर फरार हो गए। इस पर थाना हर्ष विहार में FIR No. 223/26 धारा 331(4)/305/317(2)/3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

SHO इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की पहचान की। सूचना पर रोड नंबर 64, दिलशाद गार्डन से आरोपी को दबोचा गया। पकड़े जाने पर आरोपी ने खुद को ब्लेड मारकर और सड़क पर रगड़कर पुलिस पर मारपीट का झूठा आरोप लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तत्परता से उसे काबू कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी: समीर उर्फ रवि (30), निवासी नंद नगरी, दिल्ली। आरोपी पर पहले से लूट, झपटमारी, चोरी के 17 मामले दर्ज हैं।

आरोपी के पास से 36,760 रुपये नकद , 6.2 किलो नए सिक्के , 900 ग्राम पुराने चांदी के सिक्के , सोने जैसी एक जोड़ी झुमकी, चांदी की बांसुरी, माला, बच्चों के कड़े और 8 चांदी जैसे सिक्के बरामद हुए हैं। पुलिस फरार साथी की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *