दिल्ली : पहाड़गंज में महादेव सेवादार चेरिटेबल सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन धूमधाम से मना

नई दिल्ली, 10 सितंबर। दिल्ली के पहाड़गंज स्थित महादेव सेवादार चेरिटेबल सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री देवेंद्र उप्पल जी का जन्मदिन बुधवार, 10 सितंबर को बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।

यह भव्य आयोजन पहाड़गंज के आरा काशा रोड स्थित होटल उप्पल इंटरनेशनल में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर सोसाइटी के सैकड़ों सेवादारों के अलावा शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पहाड़गंज से निगम पार्षद श्री मनीष चड्ढा, राम नगर से निगम पार्षद श्री कमल बागड़ी, चूना मंडी पहाड़गंज RWA के अध्यक्ष श्री विजय मेहरा सहित कई अन्य विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने श्री देवेंद्र उप्पल जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

इस मौके पर श्री उप्पल ने सभी सेवादारों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि महादेव सेवादार चेरिटेबल सोसाइटी इसी तरह आगे भी जनसेवा और समाज कल्याण के कार्यों में लगी रहेगी।

कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए सहभोज का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *