दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन ‘सजग’ : 72 घंटे में 39 बदमाश पकड़े गए, करोड़ों का माल बरामद

नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने अपराध पर नकेल कसने के लिए चलाए गए 72 घंटे के विशेष अभियान “ऑपरेशन सजग” के तहत बड़ी कामयाबी हासिल की है।

डीसीपी आकांक्षा यादव (IPS) के नेतृत्व और संयुक्त पुलिस आयुक्त उत्तरी रेंज श्री विजय सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में सभी थानों ने एक साथ सघन गश्त, निगरानी और छापेमारी की।

इस अभियान में 39 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 4 अवैध बांग्लादेशी नागरिक, लुटेरे, झपटमार, चोर, सेंधमार, 7 बाल अपचारी (CCL), बदमाश (BC), जुआरी, शराब तस्कर और चाकूबाज शामिल हैं।

बड़ी बरामदगी:

  • 16 मोबाइल फोन (12 चोरी/लूट के)
  • 3 लाख रुपये की आर्टिफिशियल ज्वेलरी, 1 सोने की चेन व लॉकेट
  • 78,797 रुपये नकद
  • 73.18 ग्राम स्मैक/हेरोइन
  • अवैध शराब – 2205 पव्वे, 144 बोतल, 17 अद्धे, 12 बीयर केन
  • 4 बटनदार चाकू और 5 चोरी की दोपहिया वाहन
    इस दौरान कुल 21 केस वर्कआउट किए गए, जिसमें 15 चोरी व वाहन चोरी के मामले भी शामिल हैं।

मुख्य कार्रवाई:

  1. अवैध बांग्लादेशी: फॉरेनर्स सेल ने आदर्श नगर, आजादपुर बस टर्मिनल से 4 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा। इनके पास से प्रतिबंधित IMO ऐप वाले 4 फोन मिले। FRRO के समक्ष पेश कर निर्वासन की कार्रवाई शुरू की गई।
  2. सेंधमारी: आदर्श नगर में जनरल स्टोर में हुई चोरी का 4 CCLs को कुछ घंटों में पकड़ कर खुलासा। वहीं जहांगीरपुरी में मोबाइल शॉप की चोरी में 1 आरोपी व 1 CCL पकड़ा।
  3. लूट व झपटमारी: महेंद्र पार्क में 50 हजार की लूट करने वाले 2 लुटेरों को 24 घंटे में दबोचा, 48,300 रुपये बरामद। केशव पुरम में दिनदहाड़े सोने की चेन झपटने वाले 2 शातिर व 1 रिसीवर महिला गिरफ्तार, चेन बरामद। आरोपी शेख कमरुल थाना NIA का BC है और 45 मामलों में शामिल रहा है।
  4. NDPS व आबकारी: जहांगीरपुरी व शालीमार बाग में 3 जगह स्मैक के साथ 3 तस्कर पकड़े। वहीं अवैध शराब के 5 बड़े मामलों में 6 तस्करों से भारी मात्रा में हरियाणा मार्का शराब बरामद।
  5. आर्म्स एक्ट: केशव पुरम, महेंद्र पार्क, मुकर्जी नगर में चाकू के साथ 4 बदमाश गिरफ्तार, जिनसे 4 चोरी के मोबाइल भी मिले।

पुलिस का कहना है कि नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए ऑपरेशन सजग आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *