दिल्ली पुलिस की थाना दिवस-जनसुनवाई, 1561 शिकायतों का निपटारा

नई दिल्ली, 30 अगस्त। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को राजधानी के सभी 15 जिलों में साप्ताहिक ‘थाना दिवस-जनसुनवाई’ का आयोजन किया। इस दौरान कुल 1,561 शिकायतों और जन-समस्याओं पर सुनवाई की गई।

जनसुनवाई कार्यक्रमों में स्पेशल सीपी से लेकर एसीपी स्तर तक के वरिष्ठ अधिकारियों ने थानों में पहुंचकर सीधे जनता की समस्याएं सुनीं। इससे लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों तक सीधी पहुंच मिली और शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हुई।

उप-राज्यपाल सरदार तरणजीत सिंह संधू के निर्देश पर दिल्ली पुलिस ने जून 2026 में यह पहल शुरू की थी। पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार के नेतृत्व में हर शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सभी थानों में यह जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इसका उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच संवाद बढ़ाना और शिकायतों का त्वरित समाधान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *