दिल्ली पुलिस को मिला सम्मान, 101 जवानों को मिला प्रमोशन

नई दिल्ली, 31 अगस्त। दिल्ली पुलिस मुख्यालय स्थित आदर्श ऑडिटोरियम में आज सेवानिवृत्त हो रहे 101 पुलिसकर्मियों के लिए पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया।

समारोह की अध्यक्षता स्पेशल सीपी (पी एंड एफडी) श्री राजेश खुराना, आईपीएस ने की। इस दौरान सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को मानद रैंक प्रमोशन योजना के तहत अगले उच्च पद पर पदोन्नत किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए श्री खुराना ने सभी सेवानिवृत्त जवानों और उनके परिजनों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि “यदि जीवन एक उत्सव है, तो उसका असली आनंद अपनों के साथ मनाने में है।” उन्होंने कहा कि 35-40 साल की लंबी सेवा में जवानों को परिवार के लिए समय कम मिल पाता है, आज का दिन उनके लिए बेहद खास है जब वे परिवार और सहकर्मियों के बीच सेवा के अंतिम दिन को मना रहे हैं। उन्होंने परिवारों के योगदान की भी सराहना की।

मानद रैंक योजना के तहत 09 हेड कांस्टेबल को एएसआई, 32 एएसआई को सब-इंस्पेक्टर और 60 सब-इंस्पेक्टर को इंस्पेक्टर के रैंक से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, सेवानिवृत्त कर्मी और उनके परिजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *