दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी – 13 जिंदगियां बचाईं

नई दिल्ली, 23 सितंबर।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने विशेष अभियान चलाकर पिछले 21 दिनों में 13 लोगों को तलाश कर उनके परिवारों से मिलाया है।

क्राइम ब्रांच के मुताबिक, बरामद किए गए लोगों में 6 नाबालिग बच्चे और 7 मानसिक रूप से दिव्यांग/विशेष रूप से सक्षम व्यक्ति शामिल हैं। ये सभी अलग-अलग राज्यों और दिल्ली के आश्रमों, चाइल्ड होम से बरामद किए गए।

कई मामलों में गुमशुदा लोग सालों से लापता थे। एक 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला, एक 70 वर्षीय बुजुर्ग और एक युवक जो 2018 से लापता था, को भी AHTU ने ट्रेस किया।

टीम ने तकनीकी निगरानी, फील्ड इंटेलिजेंस और सोशल मीडिया के जरिए फोटो-विवरण साझा कर परिवारों की पहचान की। कई परिवारों की पहचान वीडियो कॉल के जरिए कराई गई।

यह अभियान ACP सुरेश कुमार की देखरेख में इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, ASI अजय कुमार झा और W/Ct. मिंटू की टीम ने अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *