नई दिल्ली, 28 नवंबर। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (WR-II) ने निहाल विहार थाने में दर्ज दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे भगोड़े अपराधी अमनदीप सिंह (27) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गुरुग्राम के सेक्टर-30, डीएलएफ स्थित कैपजेमिनी कंपनी के पास से पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाना निहाल विहार में FIR No. 24/2025 दिनांक 09.01.2025, धारा 64(2)(m)/115(2)/351(2)/209 BNS के तहत मामला दर्ज था। जांच में शामिल होने और अदालत में पेश न होने पर 07.10.2026 को माननीय अदालत ने उसे भगोड़ा अपराधी (Proclaimed Offender) घोषित कर दिया था।
25 नवंबर को SI देवेंद्र सिंह को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी गुरुग्राम में मौजूद है। इंस्पेक्टर सतीश मलिक के निर्देश पर SI देवेंद्र सिंह, SI हितेश भारद्वाज, SI प्रदीप और HC अजय की टीम गुरुग्राम पहुंची। दोपहर करीब 12:10 बजे आरोपी को दबोच लिया गया। शुरुआत में उसने अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की, लेकिन ई-कोर्ट्स और संबंधित जांच अधिकारी से सत्यापन के बाद उसकी पहचान भगोड़े अपराधी के रूप में हुई।
आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित थाने को सौंप दिया गया है।