दिल्ली :बाहरी जिला पुलिस की जुए पर बड़ी कार्रवाई, 14 जुआरी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 21 अगस्त। बाहरी जिले की एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड ने संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुए के अड्डे पर छापा मारकर 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 20 अगस्त को इंस्पेक्टर सुंदर सिंह के नेतृत्व में SI मुकेश कुमार, ASI राजेश, ASI जयपाल, HC कुलदीप, HC दिनेश मीणा की टीम ACP ऑपरेशन विरेन्द्र दलाल की देखरेख में मंगोलपुरी इलाके में गश्त पर थी। गश्त के दौरान टीम जब J-851, मंगोलपुरी पार्क के सामने पहुंची तो वहां कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेलते दिखे। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर मौके से ही 14 लोगों को पकड़ लिया।

तलाशी में मौके से जुए में लगी 23,260 रुपये नकद राशि और जुआ सामग्री, पर्ची, टोकन व हिसाब-किताब की किताबें बरामद की गईं।

इस संबंध में थाना मंगोलपुरी में FIR No. 589/2026, दिनांक 20.08.2026, धारा 12/9/55 दिल्ली पब्लिक गैम्बलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बरामद नकदी और सामग्री को केस प्रॉपर्टी के तौर पर जब्त कर लिया गया है। सभी आरोपी मंगोलपुरी के रहने वाले हैं।

मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *