दिल्ली के रोहिणी में बिहार पुलिस और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार की देर रात 2 बजकर 20 मिनट पर बिहार के चार बदमाशों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। यह एनकाउंटर रोहिणी के बहादुर शाह मार्ग पर डॉक्टर अंबेडकर चौक से लेकर पंसाली चौक तक चला। जानकारी के मुताबिक बदमाशों और पुलिस के बीच जमकर गोलीबारी हुई। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि ये सभी बिहार चुनाव में भी किसी वारदात को अंजाम देने वाले थे। एनकाउंटर में रंजन पाठक (25), बिमलेश महतो उर्फ बिमलेश साहनी (25), मनीष पाठक (33) और अमन ठाकुर (21) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद सभी को रोहिणी स्थित डॉ. बीएसए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। ये सभी सिग्मा गैंग के बताए जा रहे हैं।
Related Posts
झण्डेवाला देवी मंदिर मे शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन माँ भगवती के चतुर्थ स्वरूप कुष्मांडा देवी की पूजा अर्चना
नई दिल्ली स्थित प्राचीन शक्तिपीठ झण्डेवाला देवी मंदिर मे शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन माँ भगवती के चतुर्थ स्वरूप कुष्मांडा…
दिल्ली के प्रशांत विहार में धमाके से हड़कंप
दिल्ली के प्रशांत विहार में इलाके में धमाका हुआ है।स्थानीय लोगों ने धमाके की आवाज सुनी. जानकारी पुलिस को दी…
दिल्ली के झण्डेवाला देवी मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की धूम
प्राचीन ऐतिहासिक आज 07.09. 2023 को श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से किंतू सादगी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर…