दिल्ली के रोहिणी में बिहार पुलिस और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार की देर रात 2 बजकर 20 मिनट पर बिहार के चार बदमाशों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। यह एनकाउंटर रोहिणी के बहादुर शाह मार्ग पर डॉक्टर अंबेडकर चौक से लेकर पंसाली चौक तक चला। जानकारी के मुताबिक बदमाशों और पुलिस के बीच जमकर गोलीबारी हुई। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि ये सभी बिहार चुनाव में भी किसी वारदात को अंजाम देने वाले थे। एनकाउंटर में रंजन पाठक (25), बिमलेश महतो उर्फ बिमलेश साहनी (25), मनीष पाठक (33) और अमन ठाकुर (21) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद सभी को रोहिणी स्थित डॉ. बीएसए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। ये सभी सिग्मा गैंग के बताए जा रहे हैं।
Related Posts
एएटीएस सेल के नाम पर नकली पुलिस वाले कर रहे थे वसूली, स्पेशल स्टॉफ ने किया गिरफ्तार
आबकारी विभाग के लिये मुखबरी करते हुए विभाग के बारे में अच्छी तरह से जानकारी लेने के बाद अपना छह…
ऑपरेशन विस्टा में वांछित नाइजीरियाई ड्रग तस्कर एमडीएमए के साथ गिरफ्तार
सेंट्रल जिला एंटी-नारकोटिक्स सेल को मिली बड़ी कामयाबी नई दिल्ली। मध्य जिले की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने ऑपरेशन विस्टा के तहत…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मादीपुर में दिखा योग का उत्साह
नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मादीपुर स्थित डॉ. साहिब सिंह वर्मा स्टेडियम में भव्य योग कार्यक्रम का…