दिल्ली के रोहिणी में बिहार पुलिस और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार की देर रात 2 बजकर 20 मिनट पर बिहार के चार बदमाशों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। यह एनकाउंटर रोहिणी के बहादुर शाह मार्ग पर डॉक्टर अंबेडकर चौक से लेकर पंसाली चौक तक चला। जानकारी के मुताबिक बदमाशों और पुलिस के बीच जमकर गोलीबारी हुई। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि ये सभी बिहार चुनाव में भी किसी वारदात को अंजाम देने वाले थे। एनकाउंटर में रंजन पाठक (25), बिमलेश महतो उर्फ बिमलेश साहनी (25), मनीष पाठक (33) और अमन ठाकुर (21) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद सभी को रोहिणी स्थित डॉ. बीएसए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। ये सभी सिग्मा गैंग के बताए जा रहे हैं।
Related Posts
टी.बी. से जुड़े सवाल – डॉ. एस. के. अरोड़ा के साथ : टी.बी. और एचआईवी: जब दो संक्रमण साथ हों तो समय पर पहचान और एकीकृत उपचार जरूरी है
जानिए जरूरी सवाल जवाब प्रश्न 1. टी.बी. और एचआईवी के बीच क्या संबंध है?उत्तर: टी.बी. और एचआईवी का आपस में…
झंडेवाला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र के सातवें दिन माँ के छठ्वें स्वरूप “कात्यायनी‘’ देवी जी का श्रृंगार व पूजा अर्चना
शक्तिपीठ झंडेवाला देवी मंदिर मे शारदीय नवरात्र के सातवें दिन माँ के छठ्वें स्वरूप “कात्यायनी‘’ देवी जी का श्रृंगार व…
दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी – गोल्डी बराड़-लिपिन नेहरा गैंग के 2 बदमाश गिरफ्तार
नई दिल्ली, 14 जुलाई 2026 दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी-गैंगस्टर स्क्वाड (AGS) ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़-लिपिन नेहरा गैंग…