दिल्ली में शराब खरीदने का तरीका बदला – अब ऐप से बुकिंग, ठेके से पिकअप

दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर है। अब शराब खरीदने के लिए ठेके पर लंबी लाइन में लगने का झंझट खत्म होने जा रहा है। दिल्ली सरकार की कंपनी DSIIDC ने ‘Delhi Liquor Booking’ नाम से एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया है।

सरकार ने साफ किया है – इस ऐप से आप घर बैठे बुकिंग और पेमेंट कर सकते हैं, लेकिन बोतल घर नहीं आएगी। होम डिलीवरी का कोई प्रावधान नहीं है। आपको QR कोड दिखाकर दुकान से खुद कलेक्शन करना होगा।
कैसे होगी बुकिंग? 4 आसान स्टेप

  1. ऐप डाउनलोड और स्टोर चुनें: Google Play Store से DSIIDC का ‘Delhi Liquor Booking’ ऐप डाउनलोड करें। ऐप में अपनी नजदीकी DSIIDC की दुकान चुनें।
  2. ब्रांड और साइज चुनें: अपनी पसंद का ब्रांड, बोतल का साइज (पाव, अध्धा या खंबा) और क्वांटिटी कार्ट में ऐड करें।
  3. ऑनलाइन पेमेंट: ऐप पर ही डिजिटल पेमेंट करें। पेमेंट सफल होते ही आपके फोन पर एक QR Code जनरेट होगा।
  4. दुकान से पिकअप: काउंटर पर वो QR कोड दिखाएं और अपनी बोतलें रिसीव कर लें।
    जानिए जरूरी नियम – उम्र, लिमिट और 48 घंटे वाला फंडा
  5. उम्र की शर्त: इस ऐप का इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति की उम्र कम से कम 25 साल होना अनिवार्य है।
  6. खरीदारी की लिमिट: आबकारी नियमों के मुताबिक एक व्यक्ति एक बार में अधिकतम 9 लीटर व्हिस्की / स्पिरिट और 18 लीटर बीयर ही बुक कर सकता है।
  7. 48 घंटे में पिकअप जरूरी: ऑनलाइन बुकिंग करने के 48 घंटे के भीतर दुकान पर जाकर अपना ऑर्डर कलेक्ट करना होगा। समय पर नहीं लिया तो बुकिंग कैंसिल हो सकती है।
  8. कैंसिल और रिटर्न: पिकअप से पहले तक आप बुकिंग कैंसिल कर सकते हैं, लेकिन एक बार ठेके से शराब ले ली तो कोई रिटर्न या रिफंड नहीं मिलेगा।
    कहां मिलेगी सुविधा?
    फिलहाल यह सुविधा दिल्ली की सभी दुकानों पर नहीं है। यह सिर्फ DSIIDC द्वारा चलाए जा रहे 208 रिटेल स्टोर्स पर ही शुरू हुई है। दिल्ली में DTTDC, DSCSC जैसी चार सरकारी निगमों की 700 से ज्यादा दुकानें हैं, लेकिन बाकी पर अभी यह लागू नहीं है। विभाग का कहना है कि लोगों के रिस्पॉन्स के बाद इसका विस्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *