दिल्ली : हौज काजी बिल्डिंग हादसा: मलबे से एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 3 हुई

दिल्ली के हौज काजी इलाके में गिरी इमारत के मलबे में चल रहे राहत और बचाव अभियान के दौरान एक और शव बरामद हुआ है।

मृतक की पहचान 40 वर्षीय पंकज शर्मा के रूप में हुई है। वह हजारी शर्मा के पुत्र थे और बिहार के खगड़िया जिले के हनुमान नगर गांव के रहने वाले थे।

इस बरामदगी के साथ अब तक मलबे से कुल पांच लोगों को निकाला जा चुका है। इनमें तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दो लोग घायल हुए हैं।

दोनों घायलों को चिकित्सा सहायता दी गई है और अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटनास्थल पर बचाव अभियान अभी भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *