मध्य जिले की DBG रोड थाना पुलिस की सिद्धिपुरा चौकी टीम ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। उसके साथ दो विधि विवादित किशोरों (CCL) को भी पकड़ा गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की यामाहा R15 स्पोर्ट्स बाइक और एक होंडा एक्टिवा स्कूटी बरामद हुई है।
बीते 6 सितंबर 2026 को शिकायतकर्ता ने रिपोर्ट दी कि रात करीब 3 बजे उसके घर के बाहर से काले रंग की यामाहा R15 बाइक चोरी हो गई। इस पर थाना DBG रोड में ई-Mvt No. 024209/2026, धारा 305(B) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज में तीन लड़के पैदल आकर लॉक तोड़कर बाइक चुराते दिखे। फुटेज और फील्ड वेरिफिकेशन के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।
ACP पहाड़गंज शौरभ ए. नरेंद्र, IPS के निर्देशन और SHO DBG रोड इंस्पेक्टर रणधीर सिंह के नेतृत्व में SI विवेक सिंह, इंचार्ज PP सिद्धिपुरा की देखरेख में टीम गठित की गई। टीम में HC विक्रम, HC भोपाल, Ct. शेखर और Ct. अक्षय शामिल थे। टीम ने रेलवे चौक से आरोपी जतिन (23) निवासी मुल्तानी ढांडा, पहाड़गंज को दो CCL के साथ पकड़ लिया।
पूछताछ में जतिन ने चोरी की वारदात कबूल की। उसकी निशानदेही पर चोरी की R15 बरामद हुई। साथ ही एक और चोरी की नीले रंग की होंडा एक्टिवा भी बरामद हुई, जो थाना DBG रोड के ही दूसरे मामले ई-Mvt No. 017761/26 दिनांक 31.07.2026 में चोरी हुई थी।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ जारी है।