द्वारका जिले की एंटी-नारकोटिक्स सेल को मिली बड़ी सफलता, 3250 क्वार्टर और 180 बोतल अवैध शराब के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली: द्वारका जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “नशे पर लगाम, देश को सलाम!!” के तहत अवैध शराब की तस्करी पर बड़ा प्रहार किया है।

डीसीपी द्वारका श्री कुशल पाल सिंह, IPS के निर्देश पर और एसीपी ऑपरेशन सेल श्री सुभाष मलिक के पर्यवेक्षण में इंस्पेक्टर कमलेश कुमार के नेतृत्व वाली एंटी-नारकोटिक्स सेल की टीम ने एक अवैध शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पकड़ा गया माल:
आरोपी के कब्जे से 80 पेटियों में 3250 क्वार्टर और 180 बोतल देसी-अंग्रेजी शराब बरामद हुई है, जिसमें ADS देसी, Falcon, Race 7 और Night Blue ब्रांड शामिल हैं। शराब की तस्करी में इस्तेमाल हो रहा TATA ACE टेम्पो (नं. DL1LAH XXXX, मूल नंबर DL1LAL XXXX) भी जब्त कर लिया गया है।

कैसे दिया वारदात को अंजाम:
दिनांक 27.07.26 को SI प्रेम नारायण, SI नवीन कुमार, HC जयभगवान, HC महिपाल, सिपाही राहुल और सिपाही मुकेश की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर UER-II सर्विस रोड, साई मंदिर के पास, नजफगढ़ पर जाल बिछाया। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए टेम्पो पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी और शराब को टेम्पो के अंदर बने गुप्त तहखाने में छुपा रखा था।

पूछताछ में आरोपी की पहचान नरेश पुत्र गोवर्धन, निवासी जे.जे. कॉलोनी, सेक्टर-24, रोहिणी, उम्र 29 वर्ष के रूप में हुई। आरोपी ने बताया कि वह यह शराब बहादुरगढ़, हरियाणा से लाकर द्वारका जिले के उत्तम नगर इलाके में सप्लाई करने जा रहा था। आरोपी का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

इस संबंध में थाना नजफगढ़ में FIR No. 338/26 दिनांक 27.07.2026, धारा 33/38/58(d) दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब शराब के मुख्य सप्लायर की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *