नई दिल्ली – जंतर-मंतर पर पथराव में दिल्ली पुलिस के एसीपी घायल

नई दिल्ली, 22 जुलाई। जंतर-मंतर पर आज शाम 22 जुलाई को करीब 4:30 बजे कानून-व्यवस्था ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी पर प्रदर्शनकारियों ने पथराव कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंजाबी बाग के सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) जय प्रकाश ड्यूटी पर तैनात थे, तभी प्रदर्शनकारियों द्वारा किए गए पथराव में एक पत्थर उनके माथे पर लग गया, जिससे वे घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है।

मामले में आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *