पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस को बड़ी कामयाबी, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद

नई दिल्ली: पूर्वी जिले की पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक शातिर हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त को दोपहर करीब 3 बजे HC विकास, HC अनुज और सिपाही जतिन की टीम SHO पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया के नेतृत्व और ACP मधु विहार की देखरेख में गाजीपुर के अफकॉन्स रोड, मुर्गा मंडी गोल चक्कर के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया।

तलाशी में उसके पास से एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस मिला। आरोपी की पहचान दीपक उर्फ हकला (30 वर्ष), निवासी झुग्गी महात्मा गांधी कैंप, शशि गार्डन के रूप में हुई। वह थाना पांडव नगर का घोषित बदमाश (BC) / हिस्ट्रीशीटर है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इलाके में चोरी/झपटमारी की वारदात को अंजाम देने के इरादे से हथियार लेकर घूम रहा था। इस संबंध में थाना पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया में FIR No. 326/26, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी पर पहले से 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब अवैध हथियार के स्रोत और उसके अन्य साथियों के बारे में जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *