पटेल नगर में ड्रग्स सप्लाई का भंडाफोड़, 24 ग्राम MDMA के साथ घानाई नागरिक गिरफ्तार

नई दिल्ली, 07.10.2026 – मध्य जिले के थाना पटेल नगर पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए एक 30 वर्षीय घानाई नागरिक को 24 ग्राम क्रिस्टल जैसे मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद पदार्थ MDMA/मेथामफेटामाइन (MD) होने की आशंका है।

पुलिस के अनुसार, 06.10.2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि एक अफ्रीकी नागरिक शादिपुर फ्लाईओवर, बलजीत नगर के पास ड्रग्स सप्लाई करने आने वाला है। सूचना पर ACP पटेल नगर के निर्देशन और SHO पटेल नगर की देखरेख में SI अनुज, HC अशोक, HC हरपाल और HC गोल्टी सिंह की टीम गठित कर छापा मारा गया।

मुखबिर की निशानदेही पर पुलिस ने संदिग्ध को मौके से दबोचा। आरोपी की पहचान कूमसन फ्रांसिस अटुआ (30 वर्ष), निवासी- चंद्र विहार, दिल्ली, मूल निवासी- घाना के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसकी पैंट की जेब से पॉलीथीन में रखा 24 ग्राम क्रिस्टल जैसा सफेद पदार्थ बरामद हुआ।

मौके पर क्राइम और FSL टीम को बुलाकर NDPS एक्ट के प्रावधानों के तहत पदार्थ को जब्त किया गया।

इस संबंध में थाना पटेल नगर में FIR No. 337/2026, धारा 22(B) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पदार्थ सप्लाई के लिए लाना स्वीकार किया है। पुलिस अब इसके स्रोत और नेटवर्क की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *