प्रवेश वाही बने दिल्ली के नए मेयर

दिल्ली में भाजपा के पार्षद प्रवेश वाही को दिल्ली का नया मेयर चुना गया है। उन्होंने मेयर चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार जहीर को एक बड़े अंतर से हराया। इस चुनाव में कुल 165 सांसदों, विधायकों और पार्षदों ने मतदान किया, और सभी डाले गए मतों को वैध माना गया। वही उपमहापौर पद के चुनाव में मतदान नहीं हुआ, क्योंकि कांग्रेस ने महापौर पद के चुनाव में मिले मतों को स्वीकार किया। भाजपा की मोनिका पंत उपमहापौर पद पर निर्वाचित हुईं। दिल्ली नगर निगम के नवनियुक्त महापौर प्रवेश वाही , उप महापौर श्रीमती मोनिका पंत सदस्य स्थायी समिति एवं नेता सदन जय भगवान यादव और सदस्य स्थायी समिति मनीष चड्डा जी निर्विरोध चुने गए।

विश्वास है कि आपके मार्गदर्शन में दिल्ली स्वच्छता, सुशासन और आधुनिक शहरी विकास के नए आयाम स्थापित करते हुए विकास की दिशा में निरंतर अग्रसर होगी।

उपमहापौर पद के चुनाव में मतदान नहीं हुआ, क्योंकि कांग्रेस ने महापौर पद के चुनाव में मिले मतों को स्वीकार किया। भाजपा की मोनिका पंत उपमहापौर पद पर निर्वाचित हुईं। स्थायी समिति के लिए 3 सीटों पर केवल 3 नामांकन दाखिल हुए हैं, जिनमें भाजपा के 2 पार्षद और आम आदमी पार्टी का 1 पार्षद शामिल है। इस स्थिति में, तीनों सदस्यों का निर्वाचन बिना मतदान के तय माना जा रहा है। इसलिए, आप इस प्रक्रिया में शामिल होगी ताकि उसका एक सदस्य समिति में पहुंच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *