नई दिल्ली – ईस्ट जिले की प्रीत विहार थाना पुलिस ने गश्त के दौरान दो संदिग्धों को पकड़ा है। इनके पास से चोरी की एक स्कूटी और एक मास्टर-की बरामद की गई है।
राजीव कुमार डीसीपी पूर्वी जिला के अनुसार 28.08.2026 को प्रीत विहार मेट्रो स्टेशन के पास गश्त के दौरान HC राम सिंह, HC दलवीर और HC नीरज कुमार की टीम ने दो युवकों को स्कूटी पर घूमते हुए देखा। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन पीछा कर दोनों को पकड़ लिया गया।
जांच में बरामद स्कूटी चोरी की निकली, जो PS लक्ष्मी नगर के FIR No. 020237/2026, U/s 305(B) BNS से जुड़ी है। तलाशी में आरोपी प्रिंस शर्मा (19 वर्ष) के पास से मास्टर-की भी मिली।
आरोपी प्रिंस शर्मा को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरा विधि-विरुद्ध बालक (CCL) है। आरोपी ने कई झपटमारी की वारदातों में शामिल होने की बात कबूली है, जिसकी जांच जारी है।
SHO इंस्पेक्टर सुबोध कुमार के नेतृत्व में HC राम सिंह, HC दलवीर, HC नीरज कुमार की टीम बनाई गई। इसके पास से एक चोरी की स्कूटी No. DL-7SC-**** और एक मास्टर-की।
ईस्ट जिला पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।