दिल्ली में हुए बीएमडब्ल्यू कार हादसे में, मुख्य आरोपी महिला को अदालत ने 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है । पीड़ितों के वकील ने अदालत से कहा कि एक महंगी कार दुर्घटना में घायल हुए लोगों के लिए कुछ नहीं करती । आरोपी ड्राइवर गगनप्रीत कौर ने पीड़ितों को तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान नहीं की । धौला कुआं के पास हुए बीएमडब्ल्यू हादसे में आरोपी के वकील विकास पाहवा ने दावा किया है कि इस मामले में दर्ज एफआईआर डीसीपी के प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए गए बयान से मेल नहीं खाती । इस हादसे में बाइक चला रही वित्त मंत्रालय की उप सचिव नवजोत सिंह कौर की मौत हो गई और उनकी पत्नी घायल हो गईं । आरोपी महिला ने जमानत याचिका दाखिल की है । अदालत महिला की याचिका पर 17 सितंबर को सुनवाई करेगी । गगनप्रीत कौर की न्यायिक हिरासत 27 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी गई है ।
Related Posts
देशभर के 22 पूर्व कैडेटों को मिला एनसीसी अचीवर्स अवार्ड 2024
छात्रा में माता सुंदरी और छात्र में हंसराज कॉलेज ने मारी बाजी सर्वश्रेष्ठ कॉलेज बना किरोड़ीमल कॉलेज नई दिल्ली, दिल्ली…
युवा पत्रकार मोहिनी सूद सोलन प्रेस क्लब की निर्विरोध कोषाध्यक्ष निर्वाचित
अशोक कुमार निर्भय नई दिल्ली / सोलन। प्रेस क्लब सोलन के हालिया चुनावों में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिला,…
Mansukh Mandaviya Unveils Comprehensive Report on Women’s Participation in Sports and Gender Issues in India
ASHOK KUMAR NIRBHAY New Delhi – In a significant event held at the Constitution Club Annexe Hall in Delhi, a comprehensive…