दिल्ली में हुए बीएमडब्ल्यू कार हादसे में, मुख्य आरोपी महिला को अदालत ने 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है । पीड़ितों के वकील ने अदालत से कहा कि एक महंगी कार दुर्घटना में घायल हुए लोगों के लिए कुछ नहीं करती । आरोपी ड्राइवर गगनप्रीत कौर ने पीड़ितों को तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान नहीं की । धौला कुआं के पास हुए बीएमडब्ल्यू हादसे में आरोपी के वकील विकास पाहवा ने दावा किया है कि इस मामले में दर्ज एफआईआर डीसीपी के प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए गए बयान से मेल नहीं खाती । इस हादसे में बाइक चला रही वित्त मंत्रालय की उप सचिव नवजोत सिंह कौर की मौत हो गई और उनकी पत्नी घायल हो गईं । आरोपी महिला ने जमानत याचिका दाखिल की है । अदालत महिला की याचिका पर 17 सितंबर को सुनवाई करेगी । गगनप्रीत कौर की न्यायिक हिरासत 27 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी गई है ।
Related Posts
अमोनिया का स्तर बढ़ने से नहीं रुकेंगे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, इन-सीटू ट्रीटमेंट के साथ रिजर्वायर में ही कम किया जाएगा अमोनिया का स्तर-जल मंत्री आतिशी
हर घर 24×7 साफ़ पानी पहुँचाने के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के विज़न को साकार करने के लिए युद्धस्तर पर…
दिल्ली में ग्रैप लागू कराने के लिए जगह-जगह सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को तैनात किया जाएगा – गोपाल राय
दिल्ली की ‘आप’ सरकार प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए कड़े कदम उठा रही है।इसी कड़ी में दिल्ली के पर्यावरण…
दिल्ली पुलिस में बड़े पैमाने पर तबादले: 4889 कर्मियों का ट्रांसफर
दिल्ली पुलिस ने कार्यकाल पूरा होने पर 4889 पुलिसकर्मियों के सामूहिक तबादले के आदेश जारी किए हैं। तबादलों का ब्यौरा: