ऑपरेशन VISTA 1.0: वीजा नियम तोड़ने पर 11 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े:
पुलिस के अनुसार, ये सभी डबल एंट्री वीजा पर भारत आए थे, जिसमें प्रति विजिट अधिकतम 15 दिन रुकने की अनुमति थी, लेकिन सभी तय अवधि से अधिक समय से दिल्ली में रह रहे थे।
पुलिस को 3/4 अगस्त की रात पहाड़गंज इलाके में गश्त के दौरान सूचना मिली थी। पहले नयीम अहमद निवासी सिलहट को पकड़ा गया, जिसकी निशानदेही पर हौज रानी, मालवीय नगर के फ्लैट नंबर-158 पर छापा मारकर 10 अन्य लोगों को पकड़ा गया।
सभी आरोपियों को FRRO के समक्ष पेश किया गया, जहां से उनके खिलाफ Restriction Order जारी कर उन्हें सेवा धाम डिटेंशन सेंटर, शहजादा बाग भेज दिया गया है। निर्वासन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
बरामदगी: 11 बांग्लादेशी पासपोर्ट, 11 डबल एंट्री वीजा और 14 मोबाइल फोन।
यह कार्रवाई इंस्पेक्टर संदीप डाभास के नेतृत्व में एसीपी पदम सिंह राणा की देखरेख में की गई।