नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें चार युवक एक प्रदर्शनकारी युवक के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं।
वीडियो का स्वत: संज्ञान लेते हुए कमला मार्केट थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस ने चारों आरोपियों की पहचान कर उन्हें ट्रेस कर लिया है। नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि वह हिंसा की किसी भी घटना के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करती है और ऐसी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।