कुछ सम्मान केवल व्यक्ति को नहीं उसकी विचारधारा लेखनी और वर्षों के सृजनात्मक समर्पण को सम्मानित करते हैं राष्ट्रीय प्रेस दिवस के पावन अवसर पर 16 नवंबर 2026 को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया नई दिल्ली में Accredited Journalists Association (Regd.) द्वारा स्वतंत्र लेखक के रूप में मुझे प्रतीक चिह्न प्रशस्ति पत्र एवं दुशाला भेंट कर सम्मानित किया जाना मेरे लिए ऐसा ही एक अविस्मरणीय और गौरवपूर्ण क्षण है
मेरे लिए यह सम्मान महज एक औपचारिक उपलब्धि नहीं बल्कि शब्दों के प्रति मेरी निष्ठा सामाजिक सरोकारों के प्रति मेरी प्रतिबद्धता और जनमानस की भावनाओं को अभिव्यक्ति देने के मेरे प्रयासों का आत्मीय सम्मान है एक लेखक के लिए इससे बड़ा संतोष क्या होगा कि उसकी लेखनी को पहचान मिले और उसके विचारों को सम्मान की दृष्टि से देखा जाए
प्रतीक चिह्न उपलब्धि का प्रतीक है प्रशस्ति पत्र प्रतिष्ठा का दस्तावेज है और दुशाला आत्मीय सम्मान का प्रतीक किंतु इन सबसे बढ़कर आयोजकों का विश्वास मेरे लिए अमूल्य निधि है यह सम्मान मुझे और अधिक उत्तरदायित्व के साथ लिखने सच को स्वर देने सामाजिक विसंगतियों को उजागर करने तथा समाज में सकारात्मक चेतना जागृत करने की प्रेरणा देता रहेगा इस गौरवपूर्ण सम्मान के लिए Accredited Journalists Association (Regd.) के पदाधिकारियों, विशेषकर अध्यक्ष श्री विजय शंकर चतुर्वेदी जी महासचिव श्री कौडले चन्नप्पा जी तथा समस्त आयोजक मंडल के प्रति मैं हृदय की गहराइयों से कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ मैं इस सम्मान को अपनी व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ-साथ अपनी लेखनी के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी के रूप में स्वीकार करता हूं मेरी कलम सदैव जनहित मानवीय संवेदना सामाजिक सरोकार और सत्य की अभिव्यक्ति के लिए समर्पित रहे यही इस सम्मान के प्रति मेरी सच्चा सम्मान होगा आप सभी का स्नेह विश्वास और सम्मान मेरी लेखकीय यात्रा की अमूल्य पूँजी है हृदय से धन्यवाद एवं कोटिश आभार
ललित भसोढ़ ‘रुद्र’
स्वतंत्र लेखक
बातें कही अनकही दिल्ली
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर सम्मान मेरी लेखनी के प्रति विश्वास का प्रतीक