नई दिल्ली, 24 अक्टूबर 2026
रोहिणी जिला पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।
शशांक जयसवाल डीसीपी रोहिणी के अनुसार, थाना साउथ रोहिणी की टीम ने सेक्टर-3, रोहिणी स्थित एक फ्लैट में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारा। मौके से 1,21,500 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक 20 अक्टूबर को SI भरत लोचब के नेतृत्व में HC कुलदीप सिंह, राधे श्याम, मुकेश कुमार और सिपाही दीपक कुमार क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सेक्टर-3 के एक फ्लैट में जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम ने छापा मारकर सातों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।
यह कार्रवाई SHO साउथ रोहिणी इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह के नेतृत्व और ACP रोहिणी बृज मोहन मीना की देखरेख में की गई।
इस संबंध में थाना साउथ रोहिणी में FIR No. 424/2026, धारा 3 दिल्ली पब्लिक गैंबलिंग एक्ट 1955 के तहत मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।