शुक्रवार 3 अप्रैल की सुबह सुबह दिल्ली के रोहिणी इलाके में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया, जब एक एनकाउंटर में पुलिस ने गोगी गैंग के एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया. यह सफलता दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को मिली है. आरोपी की पहचान मोहम्मद फैजान उर्फ नन्हे उर्फ भूरा के रूप में हुई है. बताया जाता है कि आरोपी गोगी और कर्मवीर काले गैंग का सक्रिय बदमाश है. आरोपी पर हत्या समेत कई गंभीर अपराधिक मामले पहले से दर्ज है. दरअसल दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रोहिणी सेक्टर 10 जापानी पार्क के पास मुठभेड़ के बाद गोगी और कर्मवीर गैंग एक बदमाश को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार स्पेशल सेल की टीम को सूचना मिली थी की आरोपी बाइक पर रोहिणी स्थित जापानी पार्क के पास अपने किसी जानकार से मिलने आयेगे जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर रात करीब ढाई बजे बाइक सवार को रुकने का इशारा किया जिसके बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया. जवाबी कार्रवाई के सेल की टीम ने भी गोली चलाई जिसमे बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी. पुलिस ने बदमाश के कब्जे से 1 पिस्टल 3 जिंदा कारतूस बरामद किए है.
Related Posts
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज ” रेड लाइट ऑन-गाड़ी ऑफ अभियान ” स्टीकर किया लॉन्च
रेड लाइट ऑन-गाड़ी ऑफ” जनजागरूकता अभियान के तहत आज दिल्ली के पर्यावरण मंत्री श्री गोपाल राय ने आई पी एस्टेट,…
शिक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: अरविंद केजरीवाल
एमसीडी स्कूलों में कई समस्याएं हैं, इन्हें दूर कर हम दिल्ली सरकार के स्कूलों की तरह शानदार बनाएंगे- अरविंद केजरीवाल*…
6 किलो गांजा के साथ ड्रग पेडलर को नारकोटिक्स टीम ने दबोचा
नारकोटिक्स स्क्वायड की टीम ने 6.045 किलो ग्राम अच्छी गुणवत्ता वाला गांजे के साथ ड्रग पेडलर को गिरफ्तार कर लिया…