शुक्रवार 3 अप्रैल की सुबह सुबह दिल्ली के रोहिणी इलाके में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया, जब एक एनकाउंटर में पुलिस ने गोगी गैंग के एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया. यह सफलता दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को मिली है. आरोपी की पहचान मोहम्मद फैजान उर्फ नन्हे उर्फ भूरा के रूप में हुई है. बताया जाता है कि आरोपी गोगी और कर्मवीर काले गैंग का सक्रिय बदमाश है. आरोपी पर हत्या समेत कई गंभीर अपराधिक मामले पहले से दर्ज है. दरअसल दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रोहिणी सेक्टर 10 जापानी पार्क के पास मुठभेड़ के बाद गोगी और कर्मवीर गैंग एक बदमाश को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार स्पेशल सेल की टीम को सूचना मिली थी की आरोपी बाइक पर रोहिणी स्थित जापानी पार्क के पास अपने किसी जानकार से मिलने आयेगे जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर रात करीब ढाई बजे बाइक सवार को रुकने का इशारा किया जिसके बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया. जवाबी कार्रवाई के सेल की टीम ने भी गोली चलाई जिसमे बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी. पुलिस ने बदमाश के कब्जे से 1 पिस्टल 3 जिंदा कारतूस बरामद किए है.
Related Posts
राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ हुआ ‘जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता है’ पुस्तक का लोकार्पण
अशोक कुमार निर्भय नई दिल्ली। सुरुचि प्रकाशन के तत्वावधान में शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित विचार विनिमय न्यास सभागार, केशव…
दिल्ली के तिलक नगर में लूट के दो आरोपी 4 महीने में दोषी करार
नई दिल्ली, 4 अक्टूबर। पश्चिम जिला के तिलक नगर थाना पुलिस की तेज जांच और कोर्ट में सशक्त पैरवी से…
दिल्ली के पहाड़ गंज में धरती का सीना चीरकर सक्रिय हैं पानी चोर। चोरी छिपे रात के अंधेरों में जमकर हो रही हैं अवैध वाटर बोरिंग।
जहा एक ओर दिल्ली में पानी का संकट गहराता जा रहा है। लोगो को पीने का साफ पानी तक नसीब…