रायपुर l प्रदेश की प्रतिष्ठित सामाजिक व साहित्यिक संस्था वक्ता मंच द्वारा जारी समाज सापेक्ष आयोजनों के क्रम में आज सुंदर नगर स्थित प्रशामक अतिथि गृह (वृद्धाश्रम) हेतु एक माह का राशन प्रदान किया गया l रायपुर निवासी श्री निनाद शुक्ला के अवतरण दिवस के अवसर पर उनके पिता श्री संगीत शुक्ला एवं माता डॉ (श्रीमती) सिंधु शुक्ला के सौजन्य से यह राशन उपलब्ध कराया गया था l इस अवसर पर आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम को उपस्थित प्रबुद्धजनों ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे समाज में बढ़ते वृद्धाश्रम एक दुखद भविष्य का सूचक है l वृद्धाश्रमों का सुव्यवस्थित संचालन पूरे समाज की जिम्मेदारी है और वक्ता मंच जैसी संस्थाएं ऐसी गतिविधियों के क्रियान्वयन से हम सबके अंतर्मन को सच्ची खुशियों का उपहार देती है l वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते द्वारा जानकारी दी गई है कि इस सेवाभावी कार्यक्रम में संयोजक शुभम साहू, ज्योति शुक्ला, संगीत शुक्ला, डॉ सिंधु शुक्ला, दुष्यंत साहू, चेतन भारती,सिंधु झा, डॉ उदयभान सिंह चौहान, मुकेश टिकरिहा , ममता शर्मा, विनोद कश्यप, श्रद्धा कश्यप सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे l कार्यक्रम के अंत में उपस्थित प्रबुद्धजनों ने स्वयं के एवं अपने परिजनों के जन्मदिन, वर्षगांठ एवं अन्य प्रमुखों अवसरों को समाज के जरूरतमंद तबकों के मध्य पहुंचकर उत्सवित करने का संकल्प लिया l
Related Posts
डॉक्टर सुसाइड मामले में AAP के पूर्व विधायक प्रकाश जारवाल पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट,फैसले को दी चुनोती
डॉक्टर राजेंद्र सिंह सुसाइड मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व विधायक प्रकाश जारवाल को दोषी…
सरगुजा से पत्रकार जितेंद्र रायपुर से सुनील अब होंगे केंद्र सरकार व राज्य सरकार से सम्मानित?
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री भारत सरकार को छत्तीसगढ़ में पत्रकारों पर हुए फर्जी FIR की उच्च स्तरीय जांच…
प्रतीक यादव की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई
उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की अचानक…