नई दिल्ली, 7 सितंबर 2026
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में कल हुए इमारत हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए विभिन्न एजेंसियों ने देर रात तक संयुक्त बचाव अभियान चलाया।
बचाव दल ने मलबे से कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती कुल 12 लोगों में से 7 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति भी शामिल है। 5 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने बताया कि मृतकों में 5 छात्र हैं जो अलग-अलग राज्यों से यहां पढ़ने आए थे।
मृतकों की सूची :-
- अभिषेक पुत्र संतोष कुमार, निवासी सोनभद्र, उत्तर प्रदेश, उम्र 20 वर्ष (छात्र)
- युवराज सोनी पुत्र कन्हैया लाल सोनी, निवासी दुर्ग, छत्तीसगढ़, उम्र 20 वर्ष (छात्र)
- पवन पुत्र विशम्भर नाथ, निवासी औरैया, उत्तर प्रदेश, उम्र 17 वर्ष (छात्र)
- अर्पित जहाज पुत्र भूपेंद्र जहाज, निवासी देवास, मध्य प्रदेश, उम्र 19 वर्ष (छात्र)
- अक्षत सिंह यादव पुत्र मंता सिंह यादव, निवासी कटनी, मध्य प्रदेश, उम्र 18 वर्ष (छात्र)
- सुरिंदर सिंह पुत्र केवल सिंह, उम्र 75 वर्ष (मजदूर)
- एक अज्ञात पुरुष
- घायलों की सूची :-असगर अली, उम्र 30 वर्ष , नीरज बावा, उम्र 19 वर्ष, आदित्य कुमार, उम्र 19 वर्ष , नितीश चिब पुत्र पवन, उम्र 19 वर्ष, मो. अयान पुत्र मो. वकील, उम्र 18 वर्ष।
पुलिस ने मामला दर्ज कर इमारत के ढहने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।