सीसीटीवी की मदद से चोरी का खुलासा, करोल बाग से 24 आईफोन के साथ चोर गिरफ्तार

नई दिल्ली : मध्य जिला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। थाना करोल बाग पुलिस ने दुकान से 50 रिफर्बिश्ड आईफोन चोरी के मामले को 24 घंटे के अंदर सुलझाते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 24 एप्पल आईफोन बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी शेख परवेज (28), निवासी बैरिया, अहमदाबाद, कटिहार, बिहार का रहने वाला है।


रोहित राजवीर सिंह डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के मुताबिक 19 अगस्त को रेगरपुरा, करोल बाग में रिफर्बिश्ड मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर करीब 50 आईफोन और 2 लाख रुपये नकद चोरी हो गए थे। शिकायत पर थाना करोल बाग में FIR No. 80068253/2026 धारा 305 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए SHO करोल बाग की देखरेख में टीम गठित की गई। बीट अफसर HC कमल, HC राजा राम, Ct. हरि ओम और Ct. सुमित ने घटनास्थल के आसपास के सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एक फुटेज में बैग लेकर जाता एक संदिग्ध दिखा। ACP करोल बाग के निर्देश पर टीम ने सीसीटीवी ट्रेल से उसका पीछा किया और 20 अगस्त को सबलानिया चौक, करोल बाग से उसे दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपी ने न सिर्फ इस वारदात बल्कि मई 2026 में थाना प्रसाद नगर के 2 और थाना करोल बाग के 1 चोरी की वारदात में भी शामिल होना कबूल किया। आरोपी पहले भी थाना सराय रोहिल्ला (FIR 256/2023) और थाना महरौली (FIR 255/2021) के चोरी के मामलों में शामिल रहा है।

पुलिस के अनुसार, फरार साथियों की तलाश और बाकी बचे चोरी के माल की बरामदगी के लिए आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *