एडीसी नरेन्द्र कुमार ने किया सामान्य अस्पताल के अपग्रेडेशन कार्य का निरीक्षण

विशेष संवाददाता चिमन लाल

रोहतक,

अतिरिक्त उपायुक्त नरेन्द्र कुमार ने आज स्थानीय नागरिक अस्पताल के अपग्रेडेशन के कार्यों का निरीक्षण करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार स्थानीय नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए जिला अस्पतालों का सौदर्यकरण और नवीनीकरण किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि नागरिक अस्पतालों में आने वाले मरीजों को निजी अस्पतालों जैसी आधुनिक सुविधाएं दी जाए। इस प्रक्रिया के तहत नागरिक अस्पताल की इमारत का नवीनीकरण, मरम्मत और आधुनिक सुविधाओं का नवीनीकरण किया जा रहा है। अस्पताल का नवीनीकरण होने उपरांत यहा आने वाले मरीजों को और अधिक बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए गए बजट के अनुसार विशेष मुरम्मत कार्यों पर 4 करोड़ 57 लाख रुपए, आईसीयू की मरम्मत के लिए 55 लाख रूपए की राशि खर्च व फायर फाइटिंग के लिए 2 करोड़ 15 लाख रूपए, फॉल्टी वीसीबी को बदलने के लिए 20 लाख 48 हजार रुपए से अधिक की राशि दी गई है।

एडीसी नरेन्द्र कुमार ने गांवों में जल भराव की स्थिति का निरीक्षण किया

    अतिरिक्त उपायुक्त नरेन्द्र कुमार ने जिला के खंड कलानौर के गांवों आंवल, बल्ब, तैमूरपुर व निगाणा का दौरा किया और जल निकासी का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर ही जल निकासी के निर्देश दिये और कहा कि अधिकारी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। इस अवसर पर खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी अश्विनी कुमार भी साथ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *