नई दिल्ली: बाहरी उत्तरी जिला पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने ऑपरेशन मिलाप के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लापता नाबालिग बच्चियों को ढूंढकर सकुशल बरामद किया है।
यह कार्रवाई संयुक्त पुलिस आयुक्त, उत्तरी रेंज विजय कुमार, IPS के निर्देश पर, अतिरिक्त डीसीपी-1 लोकेश्वरन आर, IPS के मार्गदर्शन में और AHTU प्रभारी इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार की देखरेख में की गई।
पहला मामला: 14 वर्षीय बच्ची जो थाना नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में FIR No. 517/2026 धारा 137(2) BNS दिनांक 15.09.2026 के तहत लापता थी।
दूसरा मामला: 13 वर्षीय बच्ची जो थाना नरेला में FIR No. 490/21 धारा 363 IPC के तहत लापता थी।
तकनीकी सहायता और लगातार प्रयासों से AHTU टीम ने दोनों बच्चियों को ट्रेस कर बरामद किया।
तीसरा मामला: 10 वर्षीय बच्ची जो थाना स्वरूप नगर में DD No. 35A दिनांक 21.09.26 के तहत लापता हुई थी, उसे थाना स्वरूप नगर की टीम ने बरामद किया।
पुलिस टीम: इस सराहनीय कार्य में AHTU के ASI मनोज, ASI महेश, ASI सिद्धार्थ, HC अमित, W/HC सीमा और थाना स्वरूप नगर के SI समीर, SI सुरेश व सिपाही मनोज शामिल रहे।
तीनों बच्चियों को सकुशल परिजनों के हवाले कर दिया गया है।