नई दिल्ली : मध्य जिले के डीबीजी रोड थाना पुलिस ने ब्लाइंड रॉबरी केस का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक विधि से संघर्षरत किशोर (CCL) भी शामिल है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया Vivo Y58 मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
घटना का विवरण –
11 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 7:30 बजे शिकायतकर्ता करोल बाग मार्केट से अपने घर मानकपुरा लौट रहा था। अजमल खां पार्क के पास ईस्ट पार्क रोड पर टीटी गारमेंट्स के नजदीक तीन लड़कों ने करीब 100 मीटर से उसका पीछा किया और मारपीट कर उसका मोबाइल फोन और 2000 रुपये नकद लूटकर फरार हो गए थे। इस संबंध में थाना डीबीजी रोड में FIR No. 374/2026, धारा 309(4)/3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था।
ऐसे पकड़े गए आरोपी –
इंस्पेक्टर रणधीर सिंह, SHO/DBG रोड और ACP पहाड़गंज धरमपाल के नेतृत्व में ASI सुरेंद्र, HC मनीष, HC सतीश, Ct. रवि, Ct. अरुण और Ct. नीरज की टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच शुरू की। जांच के दौरान एक UPI ट्रांजेक्शन से अहम सुराग मिला, जिसके आधार पर तीनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें उनके घरों से पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपी –
- रोहित उर्फ सुमित (18 वर्ष), निवासी मोतिया खां
- . कृष्णा (19 वर्ष), निवासी मंगोल पुरी
- एक CCL (15 वर्ष)
दोनों बालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि किशोर को बाल सुधार गृह भेजा गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने जल्दी पैसा कमाने के लिए लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
डीसीपी सेंट्रल रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।