डोमिनोज की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 8 लाख 40 हजार रुपये की ठगी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

विशेष संवाददाता चिमन लाल

आरोपियो से 11 एटीएम, 10 मोबाइल फोन, 10 सिम व पासबुक बरामद

रोहतक

रोहतक पुलिस ने डोमिनोज की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 8 लाख 40 हजार रुपये की हुई ठगी करने के गिरोह मे शामिल रहे तीन आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत कर पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रभारी थाना साइबर निरीक्षक कुलदीप सिंह ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुये बताया कि विजय नगर रोहतक निवासी रमन की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि रमन गोहाना मे डोमिनोज की फ्रेचाइजी लेना चाहता था जिसके लिये रमन ने ऑनलाइन अप्लाई किया हुआ था। शक होने पर वह नोएडा मे स्थित जुबिलैंट फूड वर्क लिमिटेड के ऑफिस मे गया जंहा पर उनके द्वारा भेजे गये सारे कागजात फर्जी पाये गये। रमन के साथ डोमिनोज की फ्रेंचाइजी के नाम पर 840500 रुपये की ठगी हुई। मामले की जांच स.उप.नि. अश्वनी द्वारा अमल मे लाई गई। गिरोह मे शामिल रहे तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी को लुधियान व दो आरोपियो को बिहार से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो से 11 एटीएम कार्ड (चालू हालात), 10 मोबाइल फोन, 10 सिम व एक पासबुक बरामद हुई है। बरामद मोबाइल नम्बरो पर करीब 30 शिकयत दर्ज है। आरोपी डोमिनोज की फर्जी बेबसाइट के माध्यम से युवको को प्रलोभन देकर ठगी करते है। आरोपियो से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *