पहाड़गंज इलाके में आपत्तिजनक नृत्य आयोजित करने के आरोप में BAR प्रबंधक पर मामला दर्ज

दिल्ली के पहाड़ गंज में बार के प्रबंधक पर वैध लाइसेंस के बिना परिसर में ‘आपत्तिजनक’ नृत्य आयोजित करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार 15 अप्रैल को यह जानकारी दी।

दिल्ली पुलिस की एक टीम ने पहाड़गंज इलाके के बार पर छापा मारा, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई। टीम ने दो व्यक्तियों से थोड़ी मात्रा में मादक पदार्थ एमडीएमए भी जब्त किया। पुलिस के एक बयान के अनुसार, दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने यह कार्रवाई की।

बयान में कहा गया है, “जांच करने पर पता चला कि प्रतिष्ठान ऐसी गतिविधियों के लिए आवश्यक लाइसेंस के बिना संचालित हो रहा है।”

पहाड़गंज थाने में बार के प्रबंधक तस्लीम (42) और अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 (अश्लील कृत्य), 223ए/3/5 (लोक सेवक द्वारा विधिवत रूप से जारी किए गए आदेशों की अवज्ञा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने एमडीएमए की जब्ती के संबंध में एक अलग मामला भी दर्ज किया है।

बयान के मुताबिक, लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन के संबंध में नगर निगम को भी सूचित कर दिया गया है ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

साभार PTI भाषा नोमान सुभाष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *