नई दिल्ली, 01 अगस्त 2026
दिल्ली पुलिस की रेलवे यूनिट (GRP) ने RPF के साथ संयुक्त कार्रवाई में पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई हाई-वैल्यू चोरी की गुत्थी सुलझाते हुए लगभग 20 लाख रुपये की हीरे की ज्वैलरी बरामद की है।
बी भारत रेड्डी डीसीपी रेलवे के मुताबिक 28.जुलाई.2026 को थाना पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन में शिकायतकर्ता सुश्री सबीना अग्रवाल की शिकायत पर eFIR No. 80062034/2026, धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया था कि स्टेशन पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनका पर्स चोरी कर लिया गया, जिसमें दो सिंगल डायमंड कंगन, एक सोने की चेन, एक डायमंड पेंडेंट, दो डायमंड अंगूठियां और 20,000 रुपये नकद थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए GRP और RPF की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने CCTV फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया और तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी की पहचान आरुषि (45 वर्ष), निवासी रघुबीर नगर, दिल्ली के रूप में हुई है। उसकी निशानदेही पर चोरी गई पूरी ज्वैलरी बरामद कर ली गई है। आरोपी का पूर्व में भी एक आपराधिक मामला दर्ज है। पुलिस अन्य वारदातों में उसकी संलिप्तता की जांच कर रही है।
बरामदगी:
- 02 सिंगल डायमंड कंगन
- 01 सोने की चेन
- 01 डायमंड पेंडेंट
- 02 डायमंड अंगूठियां
सराहनीय टीम:
थाना ODRS से – SI नीलम No. D/481, ASI चंदर मणि No. 46/Rly, ASI नरेंद्र No. 205/Rly व W/Ct. मोनिका No. 806/Rly
RPF, दिल्ली मेन से – इंस्पेक्टर करण सिंह, SI राहुल कुमार, ASI पवन, HC फुरकान
त्वरित कार्रवाई और शत-प्रतिशत रिकवरी से GRP और RPF की पेशेवर कार्यशैली और यात्री सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता उजागर हुई है।